विधानसभा उपचुनाव में पुलिस थाना सलुम्बर टीम द्वारा 4 लाख 88 हजार 75 रुपये किये जब्त
डीपी न्यूज नेटवर्क,सलुम्बर, नितेश पटेल। पुलिस अधीक्षक सलुम्बर राजेश कुमार यादव के निर्देशन में पुलिस थाना सलुम्बर ने कार्यवाही करते हुए विधानसभा उपचुनाव 2024 में पुलिस थाना सलुम्बर टीम द्वारा सांय को गणेश घाटी नाकाबंदी शुरु की गई दौराने नाकाबंदी आने जाने वाहनो को चैक कर रहे थे कि झल्लारा की तरफ से एक कार बरंग सफेद नम्बर आरजे 27 सीएम 2524 आती हुई नजर आई जिसे पुलिस थाना सलुम्बर टीम द्वारा रुकवाया व चैक किया तो उक्त कार में दो व्यक्ति बैठे हुए पाये गये जिनका नाम पता पुछा तो उक्त एक ने अपना नाम राकेश पिता शंकर लाल खटीक उम्र 27 साल निवासी लुणदा पुलिस थाना कानोड जिला उदयपुर व दुसरे ने अपना नाम हितेश पिता शंकरलाल खटीक उम्र 25 साल निवासी लुणदा पुलिस थाना कानोड जिला उदयपुर होना बताया व कार को चैक किया तो पिछे की सीट पर दो काले रंग के बैग रखे हुए थे जिनको चैक किया तो उनमे कुल 488075 चार लाख अठयासी हजार पिचत्तर रुपये को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त किया गया।
