प्राइमरी-क्लास में बच्चों को गाय का पाठ पढ़ाने की तैयारी,स्कूली स्टूडेंट्स को दिखाई जाएगी गौमाता पर बनी फिल्म

जयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । राजस्थान के सरकारी स्कूलों की प्राइमरी क्लासों में जल्द ही गौ माता को लेकर नया चैप्टर शामिल किया जा सकता है। वहीं हर उम्र के स्कूली स्टूडेंट्स को गौ माता से संबंधित वीडियो फिल्म भी दिखाई जाएगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि गौ माता जीते हुए हम पर उपकार करती है। मरने के बाद भी हम पर उपकार करती है। गौमाता श्रेष्ठ है। इसलिए इन्हें बचाने और उनके सम्मान के लिए काम करना चाहिए। इसलिए हम प्राइमरी क्लासों में गौमाता से संबंधित जानकारी देने की कोशिश करेंगे। इसके लिए विद्वानों और विषय विशेषज्ञों से बातचीत शुरू कर ली गई है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- काफी गौ भक्तों ने गाय को लेकर काफी अच्छी वीडियो फिल्में बनाई हैं। काफी गौ भक्त वर्तमान में फिल्में बना भी रहे होंगे। ऐसे में मेरी कोशिश रहेगी कि स्कूली स्टूडेंट्स को इस तरह गौ माता से संबंधित फिल्म दिखा सकूं। शिक्षा विभाग के स्तर पर इस पूरी प्रक्रिया का अध्ययन किया जा रहा है।

बता दें कि राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव से पहले भजनलाल सरकार गौवंश को लेकर काफी सक्रिय हो गई है। रविवार को जहां गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने गौवंश को आवारा कहने पर आपत्ति दर्ज करते हुए सभी सरकारी विभागों में गौवंश को आवारा की जगह निराश्रित और बेसहारा कहने और लिखने का आर्डर जारी किया है। वहीं, अब स्कूलों की प्राइमरी क्लास में गौवंश को लेकर नया चैप्टर शामिल करने के साथ ही स्कूली स्टूडेंट्स को गौवंश से संबंधित फिल्में दिखाई जाने की तैयारी की जा रही है।

दरअसल, मंगलवार को गोपाष्ठमी को राजकीय पर्व के रूप में मनाने और पाठयपुस्तकों में शामिल करने के लिए सनातन धर्म फाउंडेशन के चैयरमैन महामंडलेश्वर आनंद विभूषित 1008 नारायण आनंद गिरी ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मुलाकात की थी। साथ ही ज्ञापन सौंपा था। इससे पहले शिक्षा मंत्री ने महामंडलेश्वर आनंद गिरी महाराज के साथ जयपुर आवास पर गौमाता की पूजा भी की थी।

 

 

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!