चौरासी विधानसभा में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के टिकट घोषणा के बाद पार्टी में फूट : पोपट खोखरिया के घर जुटे समर्थक ; शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद फैसला

डूंगरपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । चौरासी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने है। उपचुनाव में बीएपी की ओर से अनिल कटारा को उम्मीदवार घोषित करने के बाद पार्टी में फूट नजर आने लगी है। भील प्रदेश युवा मोर्चा के संयोजक पोपट खोखरिया के आह्वान पर उनके समर्थक उनके निवास पर जुटे। वहीं पोपट खोखरिया को टिकट नहीं मिलने पर आक्रोश जताया। पोपट खोखरिया की ओर से एक समिति बनाई गई है। जो बीएपी की केंद्रीय एकीकरण कमेटी से बात करेगी। वहीं उसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। चौरासी विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर बीएपी ने चिखली ब्लॉक से जिला परिषद सदस्य अनिल कटारा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

उम्मीदवार की घोषणा के बाद अब पार्टी में फूट नजर आने लगी है। बीएपी के पैनल में शामिल भील प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक पोपट खोखरिया ने टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। वहीं आज उन्होंने अपने टेंबा करावाड़ा निवास पर समर्थकों की बैठक बुलाई। बैठक में बड़ी संख्या में उनके समर्थक शामिल हुए। समर्थकों ने पोपट खोखरिया को टिकट नहीं दिए जाने पर आक्रोश जताया। बैठक में पोपट खोखरिया ने एक समिति बनाई है। समिति बीएपी की केंद्रीय एकीकरण समिति से बात करेगी। सकारात्मक नतीजा नहीं आने पर आगे का फैसला लिए जाने का निर्णय लिया है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!