सलूंबर विधानसभा सीट से BAP ने जितेश कटारा को दिया टिकट ,2023 विधानसभा चुनाव में 51 हजार वोटो के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे ; विधायक अमृतलाल मीणा के निधन से खाली हुई सीट

सलूंबर,डीपी न्यूज नेटवर्क ।  उपचुनाव को लेकर सलूंबर विधानसभा सीट के लिए भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने टिकट का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने यहां 2023 के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे जितेश कुमार कटारा (27) पर ही फिर विश्वाश जताया है। उप चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में से BAP पार्टी ने सबसे पहले अपना उम्मीदवार घोषित किया है। BAP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने बताया कि सलूंबर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की ओर से जितेश कटारा को प्रत्याशी बनाया गया है। बताया कि उप चुनाव को लेकर पार्टी ने सलूंबर में जनप्रतिनिधि सलेक्शन प्रणाली के तहत कराई गई वोटिंग की गिनती में जितेश कुमार कटारा को सर्वाधिक मत मिले, जिस पर उनको वहां के लिए पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है।

सलूंबर सीट पर भाजपा से विधायक रहे अमृतलाल मीणा के निधन के कारण यह सीट खाली हुई।

2023 के विधानसभा चुनाव में भारत आदिवासी पार्टी ने सलूंबर सीट से जितेश को ही उम्मीदवार बनाया था। तब जितेश को 51691 वोट मिले थे। वे तीसरे नंबर पर रहे थे। पहले नंबर पर बीजेपी के दिवंगत अमृतलाल मीणा और दूसरे नंबर पर कांग्रेस के रघुवीर सिंह मीणा रहे थे।

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!