प्राथमिक विद्यालय में केंद्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन

डीपी न्यूज नेटवर्क,कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । निकटवर्ती रजोल पंचायत के बामनवाडा गांव के प्राथमिक विद्यालय में केंद्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन सरपंच श्रीमती अरुणा मीणा ने किया । अतिथियों का स्वागत करते हुए करजी पी. ई. ई. ओ राजेन्द्र कुमार नायक ने जीवन के सर्वागीण विकास में खेलो की भूमिका को रेखांकित किया । इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की पांच पंचायतों की 17 विद्यालयों के 300 से अधिक बालक बालिकाओं व 50 से अधिक शिक्षकों व शारिरीक शिक्षको ने भाग लिया। समारोह का संचालन भोपाल सिंह राजपूत ने किया। इस अवसर पर कटेव पी.ई.ई.ओ प्रेम कुमार मीणा बिछीवाड़ा पी.ई.ई.ओ नाहर सिंह मीणा पंडया वाडा पी. ई. ई. ओ नीलेश पटेल, समाजसेवी फूलचंद मीणा उपसरपंच वासुदेव मीणा आदि भी उपस्थित थे। समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक नरेन्द्र कुमार पंडया का सम्मान किया गया। प्रधान निर्णायक रत्न लाल कलाल ने सभी का आभार प्रकट किया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!