मावली श्री चामुंडा माता जी का विशाल मेले का जोशी ने किया उद्घाटन

डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । नगर 44 वे विशाल मेले का गुरुवार को मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी ने फीता काटकर, बैल की पूजा करके मेले का उद्घाटन किया। नगरपालिका अध्यक्ष हेमराज जाट ने बताया कि इस बार पशु मेले में विशेष मेवाड़ अश्व प्रदर्शनी मेला रखा गया है इसमें अश्व प्रतिस्पर्धा भी रखी है। कार्यक्रम में सर्वप्रथम उद्घाटन समारोह में आए हुए सभी अतिथियों का नगर पालिका द्वारा मेवाड़ी पगड़ी व ओपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। पालीवाल ने उद्बोधन में मावली गेगहट चौराहे से बड़ी सादड़ी फाटक तक डिवाइडर पर लाईट लगाने व सुलभ शौचालय की मांग रखी जिस पर जोशी ने कहा कि यह कार्य बहुत जल्द करवाने का आश्वासन दिया ओर बागोलिया बांध में पानी भी इस कार्यकाल में लाया जाएगा। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल, भाजपा देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी, तहसीलदार भंवर लाल मीणा, संयोजक रोशन लाल सुथार, मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह राव, रतन सिंह कीतावत,केलाश गाडरी,धनराज शर्मा,माधव लाल जाट, नितिन सेठिया,पार्षद मनीष विजयवर्गीय, बादल शर्मा, कुंदन तेली, ऋषि खत्री, प्रकाश खटीक, युसूफ खान सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!