जैन सोश्यल ग्रुप प्लेटिनम का एक दिवसीय योग शिविर संपन्न
जैन सोश्यल ग्रुप प्लेटिनम के संस्थापक अध्यक्ष जितेन्द्र हरकावत ने बताया कि 8 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में ग्रुप द्वारा एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन नेमिनाथ जैन मंदिर सेक्टर 3 में प्रातः 6 बजे से किया गया जिसमें ग्रुप परिवार के दम्पति सदस्यों और बच्चों की उपस्थिति रही ।
ग्रुप अध्यक्ष आशीष रत्नावत ने बताया कि शिविर का शुभारंभ नवकार मंत्र के जाप से किया गया । शिविर में सदस्यों ने योग क्रियाएं, प्राणायाम, एरोबिक योग और लाफ्टर योग का बहुत आनंद लिया ।

लाफ्टर योग ग्रुप सदस्य और पीआरओ ग्रीटिंग्स सुमित खाब्या द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसका सदस्यों ने भरपूर आनंद लिया । शिविर में सदस्यों को योग को नियमित करने के लिए प्रेरित किया गया ।
ग्रुप सचिव तनुजय जैन ने बताया कि शिविर में प्रशिक्षण नमस्ते योगा पॉइंट की प्रशिक्षिका सोनिका जैन व सोनल कोठारी द्वारा दिया गया । शिविर का समापन राजवर्धन जैन द्वारा गिटार पर राष्ट्रगान की धुन बजाकर किया गया । कार्यक्रम का संचालन प्रितेश जैन द्वारा किया गया ।
