योग दिवस पर नगर निगम उदयपुर में आयोजित हुआ सार्वजनिक कार्यक्रम

विश्व योग दिवस के उपलक्ष में नगर निगम उदयपुर द्वारा टाउन हॉल उद्यान में प्रातः 7 बजे शहरवासियों के लिए सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित कर इस दिवस को समारोह पूर्वक मनाया गया।

नगर निगम सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष चंद्रकला बोल्या ने बताया कि 21 जून मंगलवार को प्रातः 7 बजे विश्व योग दिवस के उपलक्ष में नगर निगम टाउन हॉल में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाग लेने वाले सभी शहरवासियों को महापौर गोविंद सिंह टाक द्वारा योग करवाया गया। 

बोल्या के अनुसार कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ, उपमहापौर पारस सिंघवी, सभी समिति अध्यक्ष, पार्षद, अधिकारी, कामचारियो सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी योगार्थीयो ने योग करते हुए इस दिवस को समारोह पूर्वक मनाया। शहरवासी भी रहे मौजूद।

सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष चंद्रकला बोल्या ने बताया कि निगम महापौर गोविंद सिंह टाक, उप महापौर पारस सिंघवी के निर्देश पर इस वर्ष योग दिवस के उपलक्ष में शहरवासियों को भी आमंत्रित किया गया, शरवासियो ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया जिससे उनके मन में भी योग के प्रति जिज्ञासा बढे।  योग भगाए रोग।

नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक ने योग दिवस के उपलक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक धन्यवाद देते हुए कहा कि मानव कल्याण के लिए योग को पूरे विश्व के नागरिकों से परिचय करवाया। वर्तमान में विश्व के कई देशों के नागरिक योग करके अपने आप को स्वस्थ रख रहे है। कई लोग भारत आकर योग का प्रशिक्षण लेकर अपने देश में कक्षा चला रहे है। योग करने से पूरे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है इसलिए हर व्यक्ति को प्रातः उठकर 20 मिनिट अवश्य रूप से योग करने का अभ्यास डालना चाहिए।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!