भूधर में गांधी जयंती एवं निपुण मेला मनाया गया

डीपी न्यूज नेटवर्क,ऋषभदेव । रा. ऊ.मा.वि. भूधर मे गांधी जयंती एवं शास्त्री जयन्ती मनाई गई प्रभारी श्रीमती मनीषा यादव ने महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला एवं छात्र-छात्राओं ने कविता,भाषण, नाटक की प्रस्तुति दी ।स्वच्छता पखवाड़े के तहत विद्यालय परिसर एवं माता जी के मंदिर के आसपास सफाई की गई जिसमें प्रधानाचार्य ज्योत्सना भंडारी, दिनेश मीणा, गोपाल शर्मा, अरविंद मित्तल हरीश मीणा सूरजमल मीणा, बद्रीलाल मीणा,टेकचंद प्रजापत आदि ने सहयोग प्रदान किया ।

इसके बाद विद्यालय परिसर में निपुण मेले का आयोजन किया गया जिसके .अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहने वाले छात्र- छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया गया निपुण मेले के प्रभारी चेतना रेगर एवं मालती जैन ,विकास जैन ने सहयोग प्रदान कि । निपुण मेले में पी ई ई ओ के विद्यालय रतनपुरा, खूँटानेरी,मंगरा बावसी,रुन्द्रा फला,पाला कुण्डाल,हेनट फला, काटा घाटी,कागन्ना,मालवा, आदि विद्यालय ने भाग लिया ।

सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन चन्द्र प्रकाश जैन ने किया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!