रुण्डेडा निवासी नितेश जाट करेंगे राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उदयपुर टीम की कप्तानी
डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । ग्राम पंचायत रुण्डेड़ा के राउमावि में 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक शारीरिक शिक्षक पुनित मेनारिया के नेतृत्व में उदयपुर वॉलीबॉल टीम को तैयार करने के लिए कैंप लगा जिसमें नितेश जाट के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए नितेश रुण्डेड़ा को उदयपुर वॉलीबॉल टीम का कप्तान बनाया गया। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक निमत लाल मेनारिया ने बताया कि रींगस में 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक होने वाली राज्य स्तरीय 17 वर्षीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नितेश जाट उदयपुर टीम की कप्तानी करेंगे।
