नवरात्री महोत्सव की धूम कल से शुरू, सजने संवरने लगे पांडाल
जयसमंद, महेंद्र शर्मा । आध्यशक्ति दुर्गा मां को समर्पित शारदीय नवरात्रि की धूम 3 अक्टूबर यानि कल गुरुवार से प्रारंभ होकर नवमी तिथि 11अक्टूबर तक चलेंगे 12 अक्टूबर शनिवार को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। कस्बे में माताजी मंदिरों में तैयारी शुरू हो गई है। रंग-रोगन कर मंदिरो को सजाया जा रह है । वीरपुरा स्थित प्रसिद्ध मंदिर गातोड़ बावजी के प्रांगण मे भी नवरात्री को लेकर तैयारी पूर्ण हो चुकी है पुरे मंदिर को रंग बिरंगी लाइटो और फूलो से सजाया गया है और नवयुवक मंडल द्वारा गरबा आयोजन के लिये पांडाल और लाईट डेकोरेशन कार्य करवाया गया है । नौ दिन तक नवरात्री की धूम रहेगी उसके बाद ग्यारस और बारस का दो दिवसीय विशाल मेला भरेगा ।
