तेली महासभा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजन की बेठक हुई संपन्न

भीलवाड़ा तिलक नगर स्थित तेली समाज के शिव मंदिर मे,26 जून 22,रविवार को तेली समाज के नोहरे मे होने वाले रक्तदान शिविर को सफल बनाने को लेकर एक आवश्यक बैठक रखी गई।
जिला प्रवक्ता शिव लाल तेली ने बताया कि बैठक मे पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान शिविर को भव्य रूप देने मे समाज का युवा पीछे नहीं रहेगा।सभी युवाओं को अलग अलग जिम्मेदारीया सौपी।रक्तदान आयोजन मे सहयोग करने वाले सभी भामाशाहो को सम्मानित किया गया।युवाओ ने रक्तदान शिविर सफलता की जिम्मेदारी ली एवं समाज की धरोहर ( कुवाड़ाखान )छात्रावास के विषय पर भी चर्चा की।
इस मौके पर कई भामाशाहो ने अपनी ओर से रक्तदान शिविर में सहयोग देने सहित युवाओं ने अधिक से अधिक रक्तवीर लाने के बात कहीं।

इनपुट : कैलाश तेली

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!