एरिया डॉमिनेशन अभियान के तहत पुलिस ने जिले भर में बदमाशो के ठिकानों पर दी दबिश ,156 बदमाश गिरफ्तार
डूंगरपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । एसपी मोनिका सैन ने रविवार को आदतन अपराधियों की धरपकड़ के लिए एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया। अभियान के तहत जिले भर में पुलिस की ओर से पुराने और शातिर बदमाशों की धरपकड़ की गई। विभिन्न थाना पुलिस ने 156 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिले में आगामी विधानसभा उपचुनाव और अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की ओर से ये कदम उठाए जा रहे हैं। डूंगरपुर एसपी मोनिका सेन ने बताया कि चालानशुदा और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन एरिया डॉमिनेशन चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुराने शातिर बदमाशों की गिरफ्तारी की जा रही है। जिसके तहत 16 थानों की 44 पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में दबिश देकर 156 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसके तहत दोवड़ा थाना पुलिस ने अलग-अलग जगह दबिश देकर 20 आदतन अपराधी, सागवाड़ा थाना पुलिस ने 12 अपराधी, कोतवाली थाना पुलिस ने 18 अपराधी, सदर थाना पुलिस ने 11, चितरी थाना पुलिस ने 10 अपराधी और बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने 3, धम्बोला पुलिस ने 9, आसपुर ने 5, वरदा थाना पुलिस ने 8, निठाउवा ने 4, रामसागड़ा ने 13, कुआ ने 7, साबला ने 3, चौरासी ने 14, सरोदा थाना पुलिस ने 10, ओबरी ने 9 और साबला थाना पुलिस ने 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
