आरएए केम्प कोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम कल 27 सितंबर को, कार्यक्रम को लेकर बार सभागार में हुई बैठक

कार्यक्रम में राजस्व मंत्री, सांसद एवं विधायक करेंगे शिरकत, बैठक में कार्यक्रम को लेकर की चर्चा

डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया  । वल्लभनगर में विधायक उदयलाल डांगी के प्रयासों से भू प्रबन्ध अधिकारी एवं पदेन राजस्व अपील अधिकारी न्यायालय का केम्प कोर्ट खुलने पर बार एसोसिएशन वल्लभनगर द्वारा लोकार्पण समारोह 27 सितंबर शुक्रवार को आयोजित होगा। जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है। उक्त कार्यक्रम में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी एवं वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर बार सभागार में वल्लभनगर बार एसोसिएशन की बुधवार को बार अध्यक्ष रमेशचंद्र सांगावत के नेतृत्व में जनरल हाउस की बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में इस समारोह की अलग-अलग अधिवक्ताओं को दी गयी जिम्मेदारियों का अपडेट्स लिया गया और अतिथियों के लिए मंच व्यवस्था, स्वागत के लिए पुष्प सहित अन्य व्यवस्थाओ हेतु तैयारियां की गई। आज शाम को तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

साथ ही इस कार्यक्रम को लेकर बार एसोसिएशन द्वारा उदयपुर, मावली, भींडर, कानोड़ के अधिवक्ताओ, प्रशासनिक अधिकारीगण, पुलिस प्रशासन, पक्षकारों सहित अन्य को निमंत्रण दिए जा रहे है। साथ ही इस कार्यक्रम के लिए अधिवक्ताओं की कमेटियां अपनी अपनी तैयारियां कर रहे है।

अध्यक्ष सांगावत ने बताया कि भू प्रबन्ध अधिकारी एवं पदेन राजस्व अपील अधिकारी न्यायालय का केम्प कोर्ट की शुरुआत अक्टूबर माह के अंतिम बुधवार से हो रही है, जिसका आदेश भी जारी हो चुका है, जिसमें वल्लभनगर, मावली, भींडर एवं कानोड़ क्षेत्र शामिल किए गए हैं। बैठक में अधिवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत, पन्नालाल मारू, डालचंद पोखरना, बार अध्यक्ष रमेशचंद्र सांगावत, पूर्व अध्यक्ष अजीत प्रसाद नीमडीया, रमेशचंद्र बडाला, मुकेश डांगी, पूर्व बार अध्यक्ष मुकेश मेनारिया, महासचिव बाबूलाल डांगी, धनराज डांगी, हितेशगिरी, उपाध्यक्ष अनूप पुजारी, वित्त सचिव योगेंद्र माली, मुकेश गोपावत, ललित जैन, पूर्व महासचिव दुर्गेश मेनारिया, कन्हैयालाल डांगी, गजेंद्रकुमार ओस्तवाल, पुष्पेंद्रसिंह राणावत, भूपेंद्र कुमार मेनारिया, अभिमन्यु जाट, पुस्तकालय सचिव सुरेशचंद्र मेनारिया, सचिव कैलाश मेघवाल, नारायण गाडरी, भेरूलाल रावत, इकबाल मोहम्मद, कपिल टांक, लहरीलाल डांगी, रौनक कोठारी, हेमंत मेनारिया, राकेश डांगी, चंद्रप्रकाश मेघवाल, नीरज डांगी, अभिषेक मेनारिया, पवन मेनारिया, सूरज मेनारिया सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!