सलूंबर में युवक की गला रेतकर हत्या : शरीर पर चोट के निशान, पैरो की उंगलियां काटी ; 3 थानो का जाब्ता तैनात
सलूंबर,डीपी न्यूज नेटवर्क । सलूंबर जिले में युवक का गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है । युवक की पैर की तीन अंगुलिया कटी हुई थी और शरीर पर जगह जगह चोट के निशान मिले है । घटना लसाड़िया थाना क्षेत्र के धामनिया गांव के लालपुरा नाका के धरियावद सड़क की बताया जा रही है । जहा खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। जानकारी के अनुसार सलूंबर जिले लसाड़िया थाना क्षेत्र के धामनिया गांव के लालपुरा नाका के धरियावद सड़क के किनारे बुधवार को खून से लथपथ शव मिला । राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी । सूचना पर एएसपी अशोक बिटोलिया, डिप्टी हितेष मेहता और थानाधिकारी हर्षराज सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच में जुटे ।
लसाड़िया थानाधिकारी हर्षराज सिंह ने बताया की युवक की पहचान देलाराम मीणा (30) निवासी लसाड़िया के रूप में हुई है । वह मजदूरी करता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया की धारदार हथियार से उसका गला रेता गया है। हत्या किसने और किस कारण से की है। इस बारे में पुलिस टीम जांच में जुटी है। संदिग्धों से पूछताछ करके और सीसीटीवी कैमरों की मदद से जल्द ही आरोपी का पता लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया की तनाव की स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में तीन थानों का जाब्ता लगाया गया है। घटना के बाद आस-पास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। माना जा रहा है कि हमलावर मृतक को मारकर सड़क किनारे शव पटककर फरार हो गए।
