19 वर्ष जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का दूसरा दिन,दूसरे व तीसरे राउंड के मैचों में खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

रोचक मुकाबलो ने दर्शकों का किया भरपूर मनोरंजन 

डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राउमावि डबोक की मेजबानी में डबोक के जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ व आनंद विद्या भारती संस्थान के खेल मैदान पर खेली जा रही 68 वी जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता (19 वर्ष छात्र वर्ग) में आज दूसरे दिन दूसरे व तीसरे राउंड के मैचों में खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम दिखाया । दिन भर खेले गये अनेक रोचक मुकाबलो ने दर्शकों का किया भरपूर मनोरंजन किया। दर्शकों ने भी भारी हूटिंग कर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। आस पास के गांवो के अनेक ग्रामीण भी अपनी अपनी टीमों का उत्साह वर्धन करने खेल मैदान पर पहुंचे।

आयोजन सचिव जगदीश मेनारिया ने बताया कि प्रातः कालीन सत्र में सेकंड राउंड के मुकाबले खेले गए जिसमे परिणाम इस प्रकार रहा –

किकावास, माउंट व्यू,जीवनरतन, सिंहाड,सांगवा, रुण्डेडा, भैरव भींडर, भटेवर,खेरोदा , फतह स्कूल

लोकमान्य फलासिया, बीएससी खेरोदा, वल्लभनगर, नुरडा, गुरु गोविंद उदयपुर, विद्या भवन फतहपुरा, उदय शिक्षा खेरोदा ,आसावारा, बीएन उदयपुर, सिंधियो का बड़गांव , साकरोदा, नवानियां ने अपने पहले मैच जीते कर तीसरे राउंड में प्रवेश किया।

वरिष्ठ निर्णायक हरीराम माली ने बताया कि आज सांय कालीन खेले गए

तीसरे राउंड के मैच में –

तुलसी अमृत कानोड़ ने आलोक स्कूल सेक्टर 11 को , अडिंडा ने दाडमिया को, कीकावास ने माउंट व्यू को ,जीवन रतन ने सिहाड को रूंडेडा ने सांगवा को,खरसान ने लोसिंग को ,भटेवर ने भैरव भींडर , खेरोदा ने फतह उदयपुर को , टूसडांगियान ने लोकमान्य फलासिया को, बीएससी खेरोदा ने वल्लभनगर को, गुरु गोविंद सिंह उदयपुर ने नूरडा को,

उदय शिक्षा मंदिर खेरोदा ने विद्या भवन फतहपुरा को, मोडी ने आसवारा को, फतहनगर ने खेरवाड़ा को , बीएन ने सिंधीयो की बड़गांव ,नवानियां ने साकरोदा को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

आज प्री क्वार्टर का एक मुकाबला आनंद विद्या भारती संस्थान के खेल (कोर्ट नंबर 4 पर) खेला गया जिसमे तुलसी अमृत कानोड़ ने अडिंदा को हराया। उपरोक्त जानकारी शारीरिक शिक्षक वाक्पीठ के जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने दी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!