नवयुवक वैष्णव मंडल ऋषभदेव की बैठक का आयोजन, नवरात्रि महोत्सव के आयोजन को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क,शुभम जैन । स्थानीय श्री वैष्णव नवयुवक मण्डल की  बैठक का आयोजन सोमवार को राम मंदिर नाहरगढ़ परिसर में हुआ । बैठक की अध्यक्षता नगर प्रमुख नरेंद्र भंडारी ने की । मंडल संरक्षक दयाप्रकश पहाड़, हनुमंत प्रसाद रावल एवं पन्नालाल तेली ने बताया की बैठक में नवरात्रि महोत्सव , दशहरा एवं आगामी त्योहारों के आयोजन को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए रूपरेखा तैयार की गई एवं अलग अलग व्यवस्थाओं को लेकर कमेटियों का गठन किया । बैठक में कोषाध्यक्ष भूपेश सोमपुरा ने सर्वसमाज के समक्ष आय व्यय का ब्यौरा दिया । संरक्षक मंडल ने आयोजन को आकर्षक एवं भव्यता प्रदान करने के साथ युवाओं को एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया ।  बैठक में वैष्णव नवयुवक मण्डल की कार्यकरिणी का विस्तार किया गया साथ ही महिला मंडल के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया । मंडल अध्यक्ष देवेंद्र रावल ने बताया कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सर्व सहमति से उपाध्यक्ष कैलाश सुथार, गोपाल सोमपुरा,धीरज त्रिवेदी,प्रवीण भोई,मनोज पंचाल,दिनेश टेलर,रोशन मेनारिया, कन्हैयालाल प्रजापत, जितेंद्र सेवक, नरेश मेघवाल, महेंद्र तेली एवं हरीश धोबी , महामंत्री  चिराग शर्मा,सहमंत्री कमलेश पंचाल एवं कौशिक सुथार , कोषाध्यक्ष भूपेश सोमपुरा एवं यतीश रावल ,मंच प्रभारी दिवाकर त्रिवेदी,विनोद जोशी,हितेश विप्र एवं मोहित त्रिवेदी ,संगठन मंत्री उमेश मेनारिया, कमलेश रावल,नरेंद्र सिंह सिसोदिया,गजेंद्र सिंह सिसोदिया , कमलेश भण्डारी, विकेश भोई ,सन्नी प्रजापत एवं प्रियांशु ( रोमी ) पहाड़ , विधि प्रकोष्ठ भावेश शर्मा एवं निलेश रावल को मनोनित किया गया । कार्यक्रम का संचालन हितेश विप्र ने किया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!