जयसमन्द गुम्बद मामले पर गौ रक्षा हिन्दू दल ने कारवाई हेतु प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र

गौ रक्षा हिन्दू दल उदयपुर ने जताया विरोध

ऐतिहासिक धरोहर के साथ छेड़छाड़ कतई बर्दाश्त नही

जयसमन्द पाल पर स्थित ऐतिहासिक व पुरातत्व महत्व के महलों को प्रतापगढ निवासी जहाँगीर व उसके साथियों ने कल नुकसान पहुचाया ,गेती सब्बल आदि से ।
पूरे मामले में वन विभाग ,पुरातत्व विभाग और पुलिस विभाग मामले में आरोपी को विमंदित करार देकर साथ देने वाले युवकों को क्लीन चिट दे रफा दफा करने में लगा था ओर आरोपी को छोड़ दिया था । इस से पहले भी पाल पर स्थित हाथियों की तोड़ फोड़ की ,जयसमन्द पाल पर स्थित होटल में स्विमिंग पूल के उद्देश्य से पाल को नुकसान पहुंचाया गया
अतः जयसमन्द की सुरक्षा की जिम्मेदारी एवम वर्तमान मामले को संवेदनशील मानते हुए गौ रक्षा हिन्दू दल मेवाड़ जिलाधीश महोदय से मांग करता है कि
समस्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी होवे ,षडयंत्र का पर्दाफाश हो ओर तुरंत ही क्षतिग्रस्त गुम्बद को ठीक करवा कर महलों की पाल की सुरक्षा व सरंक्षण सुनिश्चित हो ।-करण सिंह चौहान जिलाध्यक्ष, सतवीर सिंह पहाड़ा उपाध्यक्ष, लालूराम पटेल जिला प्रभारी,योगेश जोशी तहसील अध्यक्ष जीवी सलुम्बर,राजकुमार जोशी झाड़ोल,मनीष चौधरी, दरजान सिंह जगत आदि ने विरोध प्रकट किया ।

इनपुट : सत्यवीर सिंह पहाड़ा

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!