नैनिशा दमामी का राज्य स्तर पर चयन

मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड क्षेत्र के फतहनगर के फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय की वॉलीबॉल गर्ल्स U – 17 टीम 68 वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची। निदेशक अजय जैन ने बताया कि विद्यालय की नैनिशा दमामी पुत्री टिंकल दमामी का चयन राज्य स्तर पर किया गया। नैनिशा कक्षा – 10 में अध्यनरत है। कोच गौरीशंकर कुमावत के मार्गदर्शन में टीम को तैयार किया गया। पहली बार प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए विद्यालय के तीन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर पर हुआ है। इससे पूर्व लक्ष्यराज दमामी का U – 14 वॉलीबॉल में एवं गरिमा राठौर का U – 17 कबड्डी में चयन हुआ था। विद्यालय परिवार एवं नगर वासियों ने नैनिशा को बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!