उदयपुर में लेपर्ड के हमले से एक और मौत : नाबालिग लड़की का हाथ चबा गया लेपर्ड; मुंह,पीठ और छाती को भी नोंचा

उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । उदयपुर में 10 दिन के भीतर हुए लेपर्ड के एक और हमले में एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई। लेपर्ड लड़की को घसीटते हुए जंगल में ले गया और उसका हाथ चबा गया। नाबालिग के मुंह, पीठ और छाती को भी लेपर्ड ने बुरी तरह नोंच डाला। लड़का का शव घने जंगल के करीब 4 किलोमीटर अंदर मिला है। मामला गोगुंदा थाना क्षेत्र के उंडीथल गांव में गुरुवार सुबह का है। लड़की की तलाश बुधवार से ही की जा रही थी। गोगुंदा थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत ने बताया कि बुधवार दोपहर 12.30 बजे कमला (16) पुत्री अंबालाल कपाया उंडीथल गांव के जंगल में बकरियां चराने गई थी। देर रात तक वह वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता होने लगी। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से देर रात तक बच्ची को तलाशने की कोशिश की। लेकिन, कोई पता नहीं लग पाया। सुबह परिजन और ग्रामीण जंगल की तरफ तलाश करने पहुंचे तो घटना का पता लगा।

नाथावत ने बताया कि शव मिलने के बाद ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इधर, ग्रामीणों ने घटना के बाद क्षेत्र में पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ने की मांग की है। वहीं, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और जांच कर रही है। जंगल में 4 किमी अंदर शव मिलने के कारण यहां एम्बुलेंस या कोई वाहन नहीं जा सकता है ऐसे में पैदल ही शव को बाहर लाया गया है। लड़की के पिता अंबालाल कपाया खेती व मजदूरी करते हैं। कमला सबसे छोटी बेटी थी। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। वहीं, घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!