68वी जिला स्तरीय छात्र कबड्डी प्रतियोगिता( यू 14)

उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क,कन्हैयालाल मेनारिया । महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय डांगियो का गुड़ा लखावली के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयि खेल प्रतिभा खोज स्टेडियम में आयोजित 68वीं जिला स्तरीय छात्र कबड्डी (यू 14) प्रतियोगिता के चौथे दिन क्वार्टर फाइनल के मुकाबले आयोजित हुए, जिसमें तुलसी अमृत कानोड ,श्रीनाथ झाडोल, रा उमावि उमरिया एवं डिवाइन कानपुर ने विपक्षी टीमों को कड़े मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ग्रामीणों ने बच्चों का उत्साहवर्धनकिया।

पहले सेमीफाइनल मैच में तुलसी अमृत कानोड़ ने श्रीनाथ कानोड़ को 23 अंकों एवं दूसरे मैच में डिवाइन कानपुर ने रा उ मा वि उमरिया को 9 अंकों से हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया। हार्ड लाइन और फाइनल का मुकाबला कल प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ होंगे। यह जानकारी प्रतियोगिता सचिव शारीरिक शिक्षक श्री दलपत सिंह गहलोत ने दी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!