बिलख गड़ावत में जल जीवन मिशन में काम करने वाले मजदूर से लूटपाट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

डीपी न्यूज नेटवर्क,ऋषभदेव,शुभम जैन । स्थानीय थाना पुलिस ने बिलख गड़ावत में जल जीवन मिशन में काम कर रहे ठेकेदार और मजदूरों से मारपीट कर लूटपाट करने के मामले में वांछित आरोपी करनुआ फला निचला खेरवाडा निवासी नितेश ऊर्फ काकू पिता बाबूलाल लिम्बात को गिरफ्तार किया है ।

थाना प्रभारी घनश्याम सिंह ने बताया की 10 जून को ब्यावर निवासी चरण सिंह पिता तेजसिह रावत हाल जल जीवन मिशन ठेकेदार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी की 9 जून को वह और उसके साथी मजदूर रात्रि में बिलख गड़ावत पंचायत भवन के बाहर सो रहे थे तकरीबन 3.38 बजे 10-15 बदमाश मुंह बांधकर आए ओर मारपीट कर मेरे पास से रूपये ,मशीन का डीजल, फ्यूजन मशीन और एक मजदूर साथी का मोबाइल लूट कर ले गए और जाते जाते खड़ी बोलेरो के शीशे फोड़ दिए ।

थाना प्रभारी ने बताया की उक्त मामले में पूर्व में 7 आरोपी को गिरफ्तार कर 3 नाबालिगों को डिटेन किया जा चुका है ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!