प्रधानमंत्री आवास लाभ हस्तांतरण व मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव आज करोड़ों के विकास कार्यों का मुख्यमंत्री करेंगे वर्चुअल लोकार्पण-शिलान्यास
डीपी न्यूज नेटवर्क,प्रकाश नागदा,उदयपुर । प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर में 10 लाख लाभार्थियों को आवास स्वीकृति एवं प्रथम किश्त का हस्तांतरण वर्चुअल माध्यम से करेंगे मुख्य कार्यक्रम झारखण्ड राज्य के जमशेदपुर में आयोजित होगा और उसका प्रसारण सभी जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर किया जाएगा उदयपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम मंगलवार सुबह 11 बजे सुखाड़िया रंगमंच सभागार में आयोजित होगा इसी दौरान मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव तथा विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण-शिलान्यास समारोह भी होगा इसमें प्रदेश भर में नवनियुक्त कार्मिकों का अभिनंदन करने के साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश भर में करोड़ो रूपए के विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे इसके साथ ही मंगलवार से ही स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का भी आगाज होगा जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में इन सभी आयोजनों को लेकर टीम उदयपुर तैयारियों में
