68 वी जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दूसरे दिन 11 मैच खेले गए
डीपी न्यूज नेटवर्क,उदयपुर,कन्हैयालाल मेनारिया । महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय डांगियों का गुड़ा लखावली के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई खेल प्रतिभा खोज स्टेडियम लखावली पंचायत समिति बड़गांव में आयोजित 68वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 14 वर्ष छात्र वर्ग के आज दूसरे दिन के मुकाबले खेले गए प्रतियोगिता के खेल सचिव श्री दलपत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रथम राउंड के 11 मैच खेले गए मंगलवार को प्री क्वार्टर फाइनल के मैच इंडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे आज के मैच में अतिथि श्रीमान जितेंद्र नागदा समाजसेवी केशु लाल डांगी समाजसेवी पूनम जी धनगर समाजसेवी ओम जी पटेल समाजसेवी नरेश डांगी समाजसेवी हीरालाल डांगी समाजसेवी तथा मैच के रेफरी जगन्नाथ सिंह मनोहर सिंह पवन सिंह पन्नालाल एवं अमृत शर्मा रहे आज खेले गए सभी मुकाबला रोचक रहे
