भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की बैठक: सलूंबर विधानसभा उपचुनाव की रणनीति पर चर्चा

डीपी न्यूज नेटवर्क,सलूंबर,प्रकाश नागदा । भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के ओबीसी मोर्चा द्वारा सलूंबर विधानसभा उपचुनाव की तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता भा.ज.पा. के संभाग प्रभारी नाहरसिंह जोधा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, जिला अध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिँह चौहान , ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेमचंद लोहार, जिला महामंत्री चुन्नीलाल कलाल, तरुण टेलर, जिला उपाध्य्क्ष दीपक बडगुर्जर, नरेश वैष्णव और अन्य प्रमुख मण्डल अध्यक्ष महामंत्री एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

बैठक में उपचुनाव की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें बताया गया कि पार्टी को किस प्रकार से चुनावी रणनीति तैयार करनी है और जीत सुनिश्चित करने के लिए किन-किन उपायों को अपनाना होगा। साथ ही, प्रचार-प्रसार, और स्थानीय स्तर पर संपर्क साधने के तरीकों पर भी गहन विचार विमर्श किया गया।

इस अवसर पर, समस्त मंडल अध्यक्ष, एवं संयोजक, सदस्यता अभियान के संयोजक और अन्य सहयोगी सदस्य भी मौजूद थे। उन्होंने बैठक में उपचुनाव को लेकर पार्टी की योजनाओं और रणनीतियों की जानकारी दी और सभी को सक्रियता से काम करने के निर्देश दिए।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!