लड्डू गोपाल हुए मंशा पूर्ण गजानन जी के पामणा
डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । भीण्डर गणेश महोत्सव के दसवें दिन सोमवार के दिन भावना और विद्या दोनों बहनों ने अपने इष्ट देव लड्डू गोपाल जी को मंशा पूर्ण गजानन जी महाराज के दर्शन कराने सुरज पोल पहुंची। लड्डू गोपाल जी ने पामणा पधार कर गणेश महोत्सव में चार चांद लगा दिए। इस दौरान पर्यावरण मित्र मंडल के सदस्यों ने लड्डू गोपाल जी के दर्शन कर भेंट पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों इष्ट देवताओं के मिलन महोत्सव देख भक्तगण गदगद हो गए । भगवान लड्डू गोपाल के आतिथ्य सत्कार में संस्थापक सचिव अम्बालाल चौबीसा सावन, संरक्षक भोपाल सिंह शक्तावत, अध्यक्ष जयेश चौबीसा, चिन्मय वैष्णव, दीपक चौबीसा, राजेंद्र सिंह शक्तावत, बद्री लाल चौबीसा, लोकेश माली, राजेन्द्र भट्ट, मांगी लाल गायरी , कैलाश वैष्णव,सुश्री पिनल चौबीसा, भावना रेगर , विद्या रेगर , ममता चौबीसा आदि उपस्थित थे।
