डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड क्षेत्र के लदानी गाँव के भेरूजी मंदिर एवं माता जी मंदिर परिसर में गणपति की स्थापना के साथ ही प्रतिदिन आरती कर गरबा नृत्य किया जाता। सोमवार को गणपति विसर्जन में ग्रामीण नाचते गाते हुए शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया।लदानी तालाब की पाल पर हनुमान जी मंदिर के पास गणपति बप्पा की आरती कर प्रसाद चढ़ाया गया। माता जी के खीर का प्रसाद चढ़ाया गया और भक्तों में खीर का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में सेंकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।