राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये राउमावि बाँसड़ा के 6 छात्र छात्राओं का चयन

डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । 68 वी जिला स्तरीय साफ्टबॉल प्रतियोगिता (14 वर्ष छात्र/छात्रा वर्ग) का आयोजन दिनाँक 08/09/2024 से 12/09/2024 तक पेरेडाइज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल गाडरियावास उदयपुर में किया गया, जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाँसड़ा ने छात्रा वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया और छात्र वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

छात्रा वर्ग में विद्यालय की 4 छात्राओं लक्ष्मी कुँवर, कृष्णा सुथार, नव्या मेनारिया और आयुषी मेनारिया का तथा छात्र वर्ग में 2 छात्रों चौथमल सेन और यशवंत मीणा का राज्य स्तर पर चयन हुआ, ये छात्र छात्रायें अब कोटा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!