जिला स्तरीय अंडर-14 तीरंदाजी प्रतियोगिता में MMPS ऋषभदेव की छात्रा ने जीता गोल्ड मेडल

ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क,शुभम जैन । नयाखोला फलासिया में आयोजित 68वीं जिला स्तरीय अंडर-14 तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन समारोह सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपने तीरंदाजी कौशल का प्रदर्शन किया। महावीर मॉर्डन पब्लिक स्कूल, ऋषभदेव की छात्रा वार्षिका चौधरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। अब वह राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए केकड़ी जाएगी, जहां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!