GST विभाग का जॉइंट डायरेक्टर 8 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा : क्लेम का फायदा दिलाने की एवज में मांगे थे,ACB ने ट्रैप किया

उदयपुर में वाणिज्य कर विभाग के जॉइंट डायरेक्टर रविन्द्र जैन को 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी के महानिदेशक डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि जॉइंट डायरेक्टर रविन्द्र जैन को 8 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

एसीबी की उदयपुर इंटेलिजेंस इकाई को परिवादी ने शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि जीएसटी टीम द्वारा किए गए सर्वे रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई नहीं करने और आईटीसी क्लेम का फायदा करवाने की एवज में आरोपी रविन्द्र जैन ने परिवादी से 8 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसके लिए परिवादी को बार-बार परेशान किया जा रहा था।

शिकायत पर एसीबी उप महानिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरवीजन में सत्यापन के लिए ट्रैप कार्रवाई की गई। जहां आरोपी को 8 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मामले में अन्य अधिकारी और कर्मचारी की भूमिका होने की संभावना है। ऐसे में उनकी भी जांच की जा रही है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। साथ ही आरोपी के आवास और अन्य ठिकानों पर भी तलाश जारी है।

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!