महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भिंडर में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का हुआ आयोजन
भिंडर,कन्हेयालाल मेनारिया । सोमवार को भीण्डर मे महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र गायत्री चौक पर राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन किया गया!
कार्यक्रम के दौरान आँगन बाड़ी सुपर वाइजर श्रीमती निरंजना नें कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए बताया कि वर्तमान में मातृ – शिशु मृत्यु दर में कमी करने तथा माता – शिशु को स्वस्थ रखने हेतु संतुलित आहार लेने की बहुत आवश्यकता है!
माता को इंद्रघनुष के रंगों के समान सभी प्रकार का भोजन रूचि के साथ खाना चाहिए! माता के प्रथम गर्भवती होने पर उसका रजिस्ट्रेशन आँगन बाड़ी पर करवा कर उसे सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए! इस दौरान नगर पालिका क्षेत्र की सभी कार्यकर्ता, सहायिकाऐं, माताएँ और महिलाएं मौजूद रही!
कार्यक्रम के अंत में सभी को पोषण सामग्री, चिप्स, मिठाई, टोपी, केले तथा खाद्य सामग्री का वितरण किया गया!
