व्याख्याताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
डीपी न्यूज नेटवर्क
मावली,ओमप्रकाश सोनी । रेसला प्रदेश कार्यकारिणी के आव्हान पर उदयपुर जिले के मावली ब्लॉक के व्याख्याताओ ने विभिन्न मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी मनसुख राम डामोर को मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा निदेशक के नाम से ज्ञापन सौंपा । जिसमें बताया कि ओपीएस को जारी रखना, शेष उप प्राचार्य का शीघ्र पद स्थापन करने, क्रमोन्नत विद्यालयो में व्याख्याता के नव पद सर्जन करने, वेतन कटौती को पुनः बहाल करने, द्वितीय श्रेणी से व्याख्याता पद पर डी पी सी करने एवं शिक्षकों को विभिन्न गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त रखने आदि मांगे संगठन की ओर से रखी गई।
इस दौरान मावली ब्लॉक से पुष्कर लोहार (ब्लॉक अध्यक्ष), राजेंद्र सिंह झाला (महामंत्री), सी बी ई ओ कार्यालय से संदर्भ व्यक्ति पंकज जोशी, सोहनलाल बुनकर एवं विमल जोशी सहित कई व्याख्याता उपस्थित रहकर संघटन शक्ति का परिचय दिया।
