पर्युषण पर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव पर्व मनाया : पुण्य में न हो हिम्मत तो ये जागिरि नही मिलती , और किसी को भीख में ऐसी दौलत नही मिलती है – आचार्य पुलक सागर

ऋषभदेव,शुभम जैन । नगर के दिगम्बर जैन भट्टारक यशकीर्ति गुरुकुल में राजकीय अतिथि आचार्य पुलक सागर जी के सानिध्य मे पर्युषण पर्व में 10 दिवसीय पाप विनाशक शिविर का आयोजन चल रहा है जिसके दूसरे दिन आज उत्तम मार्दव पर्व मनाया गया । दिगम्बर जैन दशा नरसिंहपूरा समाज के निर्माण मंत्री एवम शिविर संयोजक नरेंद्र किकावत एवम पुलक मंच के सदस्य चंद्रप्रकाश भाणावत ने बताया कि शिविर में सेकडो लोगो ने भाग लिया शिविरार्थी सुबह 6 बजे गुरुकुल प्रांगण में पहुंच गए ।तत्पश्चात गुरुदेव के सानिदय में सभी शिविरार्थियों को कुछ समय तक योग और मेडिटेशन करवाया गया । उसके बाद संगीतमय और भक्तिमय माहोल में गुरुदेव द्वारा शिविरार्थियों को धार्मिक पूजा अर्चना महा शांतिधारा करवाई गई । जिसका लाभ इंदौर निवासी पारस जी जैन परिवार को प्राप्त हुआ। आज के राजा भरत चक्रवती बनने का सौभाग्य भी पारस जैन इंदौर परिवार को प्राप्त हुआ । नवयुवक मंडल के महामंत्री अंकुश भानावत ने बताया कि मुख्य केसरियाजी मंदिर में पंडित वारिसेन ने सोलहकर्ण, सम्मेद शिखर एवम पंचमेरू की पूजा विधि विधान से करवाई । सातिया भरने का सौभाग्य ऋषभदेव के बीसा नागदा समाज को प्राप्त हुआ ।

गुरुदेव पुलक सागर जी ने अपने प्रवचन में कहा की अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर अखंड मोन व्रत धारण करने वाले थे । इस धरती पर यदि कोई सबसे ज्यादा केवल ज्ञान के बाद कोई मोन रहा हे तो वो भगवान महावीर ही हे जो लगातार 66 दिनों तक कुछ भी नहीं बोले और मोन रहे गुरुदेव ने कहा की ये पंचम काल चल रहा हे कोई भी साधु किसी एक के बुलाने पर चातुर्मास करने नही आते जिस नगर में धरती ,आकाश, हवा,पेड़ पौधे ,गरीब अमीर का पुण्य जहा जोर मारता हे साधु का चातुर्मास भी वही होता हे चातुर्मास कस्बा या शहर देख कर नही होता बल्कि जहा पुण्य होता हे वही चातुर्मास होता है

पुण्य में न हो हिम्मत तो ये जागिरि नही मिलती , और किसी को भीख में ऐसी दौलत नही मिलती है

गुरुदेव ने कहा की विनय रखो आज उत्तम विनय का दिन हे अहंकार मत रखो ।

बुलंदी देर तक किस सख्स के हिस्से में रहती हे बहुत ऊंची इमारत हमेशा खतरे में रहती

आज सांयकाल की आरती का लाभ बलवंत जैन बल्लू को मिला । तत् पश्चात ग्वालियर से आए उमेश जैन के निर्देशन में मैना सुंदरी नाटक का आयोजन किया गया ।

उक्त जानकारी सचिन गंगावत ने जानकारी दी

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!