सूर्य गणेश मंदिर सूरजकुंड पर दस दिवसीय गणेश महोत्सव का आगाज

डीपी न्यूज नेटवर्क 

ऋषभदेव,शुभम जैन । स्थानीय नगर के सूर्य गणेश मंदिर सूरज कुंड पर शनिवार से दस दिवसीय गणेशोत्सव का आगाज हुआ । सैकड़ों श्रृद्धालुओ की उपस्थिति में प्रथम दिवस की महाआरती हुई ।

मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण रावल ने बताया कि आर्केस्ट्रा की मधुर स्वर लहरियों के साथ कौशिक सुथार तथा नवीन व्यास ने अपने भजनों से भक्ति रस धारा प्रवाहित की, इससे पूर्व दोपहर में मईया धाम के महंत चैतन्य कुंवर रावल के सानिध्य में बजरंग दल से भीमराज मीणा ,जितेंद्र राव, विप्र फाउंडेशन के सुरेश त्रिवेदी , गोपाल सोमपुरा, कुलदीप सोमपुरा,विश्व हिंदू परिषद के रोशन मेनारिया, युगल किशोर मेनारिया,महेश पंडा , प्रभुलाल त्रिवेदी पंचाल समाज से राहुल पंचाल की आदि के साथ शिल्पकार यशवंत सोमपुरा के निवास से मिट्टी से बनी भगवान विनायक की प्रतिमा को ढोल नगाड़ों के साथ ला कर स्थापित किया गया।

संरक्षक मंडल के हनुमंत रावल, अशोक जैन , अनिल जोशी , ललित सोमपुरा, राजकुमार पंचाल, विपिन मेहता, भृतहरी शर्मा, रमेश सोमपुरा,तरुण सोमपुरा,शंकर लाल मीना ,कैलाश सुथार ने प्रथम दिवस की आरती का लाभ लेने वाले सुनील जैन का अभिनंदन किया ।

महामंत्री राजेंद्र सुथार के अनुसार,दस दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन रात्रि आठ बजे से महाआरती के साथ विभिन्न भजन गायकों की प्रस्तुति होगी वही भक्ति गीत गायन, एवम धार्मिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा।आयोजन के दौरान वरिष्ठ मार्गदर्शक अशोक सुथार, उपाध्यक्ष उत्सव रावल , संजय दोशी ,कोषाध्यक्ष जयेश सोमपुरा, प्रबंधक प्रमोद सेवक, संगठन मंत्री उमेश मेनारिया , सचिव मनीष भोई सहित कार्यकारणी सदस्य द्वारा श्रृद्धालुओ की अगवानी की गई।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!