पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया,ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार ने आक्रोश रैली

उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार की ओर से शुक्रवार को टाउन हॉल शहीद स्मारक से कलेक्ट्री तक आक्रोश रैली निकाली गई। इस दौरान आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की और अवैध तरीके से हिरासत में लिया। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं महासचिव भरत कुमावत, उदयपुर जिलाध्यक्ष बंसी लाल मीणा के नेतृत्व में कलेक्ट्री पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट भरत कुमावत ने बताया कि एक सितंबर से देश के 300 से भी ज्यादा जिला तहसील मुख्यालयों पर देश के 42 करोड़ ठगी पीड़ितों को न्याय अधिकार की मांग को लेकर असहयोग आंदोलन के तहत अनिश्चित कालीन धरना दिया जा रहा है। आरोप लगाया कि बुधवार शाम हाथीपोल थाना प्रभारी एवं साथी पुलिस कर्मियों ने धरने की परमिशन नहीं होने की बात कहते हुए धरने पर बैठे लोगों के साथ अभद्रता की और हिरासत में लिया। जबकि 15 दिन पहले से ही कलेक्टर, एसपी आदि को लिखित सूचना के बावजूद परमिशन नहीं देना प्रशासन की गलती है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!