मां शारदा संस्कार केंद्र कि ओर बैठक आयोजित
डीपी न्यूज नेटवर्क
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । विद्या भारती संस्थान द्वारा संचालित मां शारदा संस्कार केंद्र पर आज विद्या भारती राजस्थान केंद्र के संगठन मंत्री शिव प्रसाद का सानिध्य में प्राप्त हुआ मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया है आदरणीय भाई साहब द्वारा छोटी कहानियों के माध्यम से भैया व बहनों का मार्ग दर्शन किया गया मातृशक्ति के समक्ष अपनी बात रखते हुए भाई साहब ने बताया की मात् शक्ति में इतनी ताकत होती है कि वह बच्चे के उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकती हैं पुरातन भैया बहिनों को भी शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर सदैव उनकी सहायता हेतु संस्थान तत्पर रहेगा आश्वासन दिया भाई साहब द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों को मार्ग दर्शन किया गया है इस अवसर पर उदयपुर जिला सचिव कालू लाल चौबीसा ,प्रांत संस्कार प्रमुख प्रभात चंद्र आमेटा, जिला संस्कार प्रमुख राजेश चौबीसा ,सह जिला संस्कार प्रमुख ललित किशोर बारोलिया, विद्यालय प्रधानाचार्य कलमेंद्र सिंह, समिति अध्यक्ष विनोद कुमार रेगर, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार रेगर समिति सदस्य अनिल कुमार कोदली अर्चना शर्मा उपस्थित थे अंत में केंद्र संचालिका शीला कोदली द्वारा आभार व्यक्त किया गया
