आडीवली में पीपलेश्वर शनिदेव मंदिर की पहली वर्षगाठ धूमधाम से मनाई

उदयपुर जिले के खेरवाड़ा उपखंड के ग्राम आडीवली बंजारवाड़ा में शनि मंदिर की पहली वर्षगाठ बढ़ी धूमधाम से मनाई, रात्रि को भजन संध्या में गुजरात कालवन मन्दिर के महंत गुरुजी रामदास जी ने भजनों से सबको झूमने को मजबूर कर दिया, साथ ही गुजरात के गड़वी ने भजनों से समा बांधा, पीपलेश्वर शनिदेव मन्दिर के प्रथम पाटोत्सव में गांव की सेकडो महिला पुरुष ने हिस्सा लिया, करावाड़ा, पहाड़ा, थाना, महुडी, नगर समेत आस पास के गावों ने हिस्सा लिया ।

उक्त पीपलेश्वर शनिदेव मन्दिर पाटोत्सव में पूरे गांव के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित हुवा, शनि मन्दिर में पूजन वगेरह महंत गुरुजी रामदास जी द्वारा संपन होगा, हेतल साउंड ईडर द्वारा समा बांधा गया, शनि देव के जयकारों से पांडाल गूंज उठा, पूर्व जिला प्रमुख केवल चंद जी लबाना के तरफ से सभी भक्तो को प्रसादी वितरित की गई, शनिदेव मन्दिर के पाटोत्सव में टेंट की व्यवस्था कांतिलाल लोड सुलई की तरफ से की गई ।

इनपुट : सतवीर सिंह पहाड़ा

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!