ऋषभदेव पुलिस ने विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क । थाना क्षेत्र में हुई विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी की घटना में वांछित आरोपी उगमड़ा कोटड़ा फला आडावेला निवासी 27 वर्षीय जगदीश पिता अमरा उर्फ अमृतलाल मीणा को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया । पिछले महीने, बाणा खुर्द निवासी जेईई AVVNL इन्द्रजीत सिंह ने ऋषभदेव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वाडाफला और उगमणा कोटडा से दो 16 केवीए सिंगल फेज के ट्रांसफार्मर चोरी हो गए हैं । इस मामले में पुलिस ने पहले ही 2 आरोपी विकेश और पिन्टू नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था । जगदीश पर पहले भी कई थानों में चोरी और लूट जैसे अपराधों के मामले दर्ज हैं ।
