पाठशाला इन्नोवेटिव स्कूल भिंडर में मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । पाठशाला स्कूल शनिवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के दिन विद्यालय परिसर को बहुत ही सुंदर सजाया गया। कक्षा नर्सरी से कक्षा चार तक के बच्चों के लिए सर्वश्रेष्ठ पोशाक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चे कृष्ण लीला से संबंधित चरित्र जैसे कृष्णा ,राधा ,यशोदा, सुदामा आदि बनकर आए। कक्षा पांच से कक्षा आठ तक के बच्चों के लिए बोर्ड डेकोरेशन कंपटीशन तथा दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। दही हांडी प्रतियोगिता में कक्षा सात के बच्चे विजेता रहे। सभी बच्चों को पंजीरी बांटी गई। इस अवसर पर बच्चों को श्री कृष्ण जन्म की कहानी सुनाई गई तथा श्री कृष्ण के जीवन से संबंधित मूल्यो जैसे मित्रता,प्रेम, सद्भावना आदि को अपनाने की प्रेरणा दी गई। अंत में सभी बच्चों ने नृत्य किया और कृष्ण जन्माष्टमी को बड़े उत्साह से मनाया।
