भामाशाह सम्मान सीरीज : राजस्थान के प्रथम सात शिक्षा विभूषण जिन्होंने शिक्षा विभाग का साथ निभाया
कन्हैयालाल मेनारिया, डीपी न्यूज नेटवर्क
भामाशाह सम्मान सीरीज : राजस्थान के प्रथम सात शिक्षा विभूषण जिन्होंने शिक्षा विभाग का साथ निभाया
इन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय आर्थिक योगदान देकर गुणवत्ता युक्त शिक्षा को आगे बढ़ने का अभूतपूर्व कदम उठाते शिक्षा विभाग के हाथ मजबूत किए और करोड़ों की राशि राजकीय विद्यालयों को दान देकर शिक्षा विभाग का साथ निभाया , ताकि राजस्थान प्रदेश के राजकीय विद्यालय में पढ़ने वाले आम विद्यार्थियों को भी समुचित सुविधा , संसाधन एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्राप्त हो सके।
उदयपुर में आगामी 1 सितंबर को राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के हाथों को सम्मानित किया जाएगा-
(1) चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में स्थित न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन रावतभाटा के द्वारा निदेशक सुनील गाडगिल द्वारा अधीकृत उनके प्रतिनिधि सुरदीप सिंह को चार जिलो बारां, करौली, चित्तौड़ और धौलपुर में कुल 14 करोड़ 11 लाख 57 हजार 824 रूपये दान देने पर ।
(2) क्यूआरजी फाउंडेशन के अलवर निवासी कर्नल रामवतार सिंह निर्वान को अलवर जिले में 5 करोड़ 71 लाख 94 हजार 793 रू दान करने पर ।
(3) हल्दीराम एजुकेशनल सोसाइटी के मथुरा रोड नई दिल्ली निवासी मनोहर लाल अग्रवाल को बीकानेर जिले में 3 करोड़ 44 लाख 13 हजार 616 रुपए दान करने पर ।
(4) भीलवाड़ा जिले के गोपाल राठी को अजमेर जिले में राजकीय विद्यालय को 2 करोड़ 63 लाख रुपए दान करने पर
(5) आर.जे.आई. मेग्रो सिटी इंडिया लिमिटेड के भिवाड़ी निवासी परमीत कुमार सिंह को अलवर जिले में 1 करोड़ 60 लाख 70 हजार 27 रुपए दान करने पर
(6) एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड के सी. स्कीम जयपुर(वेस्ट) निवासी हरेंद्र सिंह को जयपुर और राजसमंद सिरोही एवं उदयपुर जिले में 1 करोड़ 15 लाख 95 हजार 37 रूपये दान करने पर ।
(7) सांगानेर जयपुर निवासी दिव्या खंडेलवाल पत्नी आलोक खंडेलवाल को जयपुर जिले में 1 करोड़ 8लाख 90 हजार 696 रुपए राजकीय विद्यालय को दान करने पर राज्य सरकार द्वारा राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उक्त जानकारी संयुक्त निदेशक एवं नोडल अधिकारी राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह – 2024 स्कूल शिक्षा , उदयपुर संभाग महेंद्र कुमार जैन ने दी।
