जनप्रतिनिधि अधिकारी संवाद कार्यक्रम के तहत शिक्षक संघ राष्ट्रीय की संगठनात्मक गतिविधि को लेकर गोगुन्दा विधायक प्रताप भील से भेंटवार्ता कर पत्रक सौपा
- शिक्षक संघ राष्ट्रीय अपने अधिकारों से पहले अपने कर्तव्य की बात करता है
- 2 लाख 21 हजार सदस्य के साथ प्रदेश का सबसे बड़ा शिक्षक संगठन
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेशव्यापी जनप्रतिनिधि अधिकारी संवाद कार्यक्रम के तहत शिक्षक संघ राष्ट्रीय के गोगुंदा उप शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने गोगुंदा विधायक प्रताप भील से मुलाकात की । भेंट के दोरान संगठन के फोल्डर की प्रति विधायक को भेंट करते हुए संगठन की गतिविधियों और रीति नीति के बारे में विस्तार से बताया गया। शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला सह संगठन मंत्री कर्ण सिंह झाला के अनुसार संवाद में बताया कि शिक्षक संघ राष्ट्रीय राजस्थान का सबसे बड़ा संगठन है वर्तमान में राजस्थान में 395 उप
शाख।ओ के अंतर्गत 2 लाख 21 हजार सदस्य हैं। संघ अपने अधिकारों से पूर्व अपने कर्तव्य की बात करता है, शिक्षकों में कर्तव्य जागरण की दृष्टि से कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन के साथ ही गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरु वंदन दिवस, बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि इस अवसर पर नाहर सिंह देवड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति विजय वावडी, जिलामंत्री भाजपा दया लाल चौधरी, मंडल संयोजक भाजपा डी सी मेघवाल , पूर्व उप सरपंच ग्राम दादीया शंकर तेली व शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला सह संगठन मंत्री कर्ण सिंह झाला , गोगुंदा उपशाखा अध्यक्ष शिव शंकर पालीवाल ,अजय सिंह झाला ,भवानी शंकर पालीवाल, मदन सुथार ,प्रेम चंद ओड, प्रकाश सुथार, रामावतार आदि उपस्थित थे ।
