झाड़ोल में पुलिसकर्मियों द्वारा युवक से मारपीट मामले में 3 पुलिसकर्मी लाइन हाज़िर
डीपी न्यूज नेटवर्क ।
उदयपुर जिले की झाडोल पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सुल्तान जी का खेरवाड़ा गांव में रक्षाबन्धन के दिन पुलिस कंट्रोल रूम पर सुचना मिली की जय सिंह झाला नाम का व्यक्ति द्वारा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा है जिस पर झाड़ोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर पुलिस कार्मिकों द्वारा जय सिंह के साथ मारपीट व उसकी पत्नि के साथ धक्का मुक्की करने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस पर क्षेत्रीय विधायक व राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने झाड़ोल भाजपा मण्डल अध्यक्ष नीलम राज पुरोहित से घटना की जानकारी लेते हुए पीड़ित व्यक्ति से मिलकर वास्तविक जानकारी लेने के निर्देश दिए जिस पर मण्डल अध्यक्ष पुरोहित के साथ भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष लाल सिंह राणावत, मण्डल महामंत्री चंद्र सिंह झाला, शंकर लाल गायरी, वरिष्ठ नेता मनीष पुरोहित, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष देवी लाल गायरी ने पीड़ित के घर पहुंच कर घटना की जानकारी ली वहा पर मौजूद स्थानीय सरपंच लक्ष्मी लाल मानसा, उप सरपंच लोकेश पटेल, ग्रामीण जसवंत सिंह झाला, मोहान सिंह, लक्ष्मी लाल पटेल और पास पड़ोस के लोगों ने उन्हें ने बताया की उस दिन किसी प्रकार से लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ जबकि अकारण पुलिस पुलिसकर्मियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की। मण्डल अध्यक्ष पुरोहित ने मौके से ही केबिनेट मंत्री खराड़ी से फोन पर वार्ता कर घटना की जानकारी दी जिस पर मंत्री खराड़ी ने पुलिस विभाग उच्च अधिकारीयों से पुलिस के इस प्रकार के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर करते हुए दोषी पुलिस कर्मिकी पर तुरन्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिस दोषी तीनो पुलिस कार्मिक को लाइन हाजिर करते हुए निलंबन की कार्यवाही करने की जानकारी दी ।
यह भी पढ़े :
पुलिस ने पीटकर युवक का दांत तोड़ा, पुलिस की सफाई- नशे में था युवक, नेटबंदी हटते ही वीडियो वायरल
