नाथद्वारा विधायक एवं राजसमंद लोकसभा क्षेत्र से सांसद ने श्रीजी प्रभु के दर्शन कर श्री विशाल बावा से लिया आशीर्वाद
- श्री विशाल बावा ने नाथ द्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह जी मेवाड़ एवं राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड का किया समाधान
- विश्वराज सिंह जी मेवाड़ एवं श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने श्री विशाल बावा से की विशेष चर्चा
- पवित्रा द्वादशी के अवसर पर पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ के युवाचार्य श्री विशाल बावा को वैष्णव जनों ने गुरु के भाव से पवित्रा अर्पण कर प्रकट किया श्रद्धा भाव
नाथद्वारा, नरेन्द्र पालीवाल । पुष्टीमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथ जी की हवेली के तिलकायत श्री के सुपुत्र युवाचार्य गो.चि.105 श्री विशाल जी (श्री भूपेश कुमार जी) बावा श्री को वैष्णव जनों ने पवित्रा द्वादशी के अवसर पर गुरु के रूप में पवित्रा अर्पण कर गुरु के प्रति श्रद्धा भक्ति का समर्पण किया !
पवित्रा एकादशी की शुभ अवसर पर नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री विश्वराज सिंह जी मेवाड़ तथा राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड ने श्रीजी प्रभु के भोग आरती के दर्शन में हिंडोलना के दर्शन कर श्रीजी प्रभु से आशीर्वाद लिया ! तत्पश्चात मोती महल स्थित सफेदी महल में श्री विश्वराज सिंह जी मेवाड़ एवं श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड ने श्री विशाल बावा से भेंट कर कई विषयों पर गहन चर्चा की, विशेष रूप से श्री विशाल बावा ने पुष्टिमार्गीय सेवा प्रणाली, पवित्रा एकादशी के महत्व व प्रभु की सेवा के संबंध में तथा इतिहास के संबंध में विशेष रूप से चर्चा की तथा नाथद्वारा के विकास की योजनाओं पर भी गहन चर्चा की! इस अवसर पर श्री विशाल बावा ने श्री विश्वराज सिंह जी मेवाड़ एवं श्री महिमा कुमारी मेवाड का फेंटा बांध कर रजाई एवं ऊपरना ओढ़ाकर तथा प्रसाद प्रदान कर समाधान किया व अपना आशीर्वाद प्रदान किया ! इस अवसर पर मंदिर के मुख्य प्रशासक श्री भारत भूषण व्यास,तिलकायत श्री के मुख्य सलाहकार अंजन शाह, मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, तिलकायत श्री के सचिव लीलाधर पुरोहित, विधायक महोदय के पीए नरेश शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप काबरा, मंदिर मीडिया प्रभारी एवं पीआरओ गिरीश व्यास, जमादार हर्ष सनाढ्य, कैलाश पालीवाल आदि उपस्थित थे !
