तीन बैंकों में पहुंचे नकली नोट : जांच के लिए नासिक भेजे जाएंगे 32 हजार रुपए, RBI ने दर्ज कराई एफआईआर

उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में डेढ़ महीने में तीन सरकारी बैंकों में 2 हजार के कुल 16 नकली नोट (32 हजार) मिले हैं। जाली नोट कानपुर के रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआईं) के खजाने में तीन बार भेजे गए थे। यहां नोटों का मिलान करने पर नकली नोट की पहचान हुई। जिसके बाद आरबीआईं के अधिकारियों की ओर से शनिवार को खुल्दाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

तीन बड़े बैंकों से रिजर्व बैंक के खजाने में पहुंचे नकली नोट

रविवार को खुल्दाबाद के बैंक ऑफ बड़ौदा में 10 हजार रुपए के नकली नोट मिलने का मामला सामने आया था। जिसके बाद रिजर्व बैंक के अधिकारी आईपीएस गहलौत ने सिविल लाइंस थाने में अज्ञात केस दर्ज करा दिया। पुलिस को दी तहरीर में बताया, बैंक ऑफ बड़ौदा खुल्दाबाद की ओर से फरवरी 2024 में बैंक के खजाने में दो हजार के पांच नोट (10 हजार रुपए ) जाली मिले हैं।

दस दिन पहले आईपीएस गहलौत ने सिविल लाइंस थाने में इंडियन बैंक में 12 हजार के नकली नोट मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर में बताया, इंडियन बैंक सिविल लाइंस प्रयागराज की ओर से मार्च 2024 में जो रकम खजाने भेजी गई थी उसमें नकली नोट मिले थे। इसमें दो हजार के छह नोट (12 हजार रुपए) जाली मिले थे। उसके बाद सिविल लाइंस पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। हालांकि पुलिस की जांच अब तक इस मामले में आगे नहीं बढ़ सकी है।

20 दिन पहले आईपीएस गहलौत ने कर्नलगंज थाने में एसबीआई में 2 हजार के 5 नकली नोट (10 हजार) मिलने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तहरीर में बताया, एसबीआई की ओर से उस समय रिजर्व बैंक में जो रकम जमा कराई गई थी उसमें 10 हजार रुपए के नोट जाली मिले थे।

आरबीआई अफसरो का कहना है कि इन नोटों की जांच कराने के लिए महाप्रबंधक बैंक नोट प्रेस देवास एमपी, महाप्रबंधक करेंसी नोट प्रेस नासिक महाराष्ट्र भेजा जाए। साथ ही नोट मुद्रण प्रेस प्रतिभूति छपाई मुद्रणालय एवं फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरीज को भी भेजा जाए।

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस, राम आसरे ने बताया, आरबीआई अफसर की तरफ से नकली नोट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बैंक के कनेक्शन में आरबीआई पहुंचे नोटों में नकली नोट मिले हैं। केस दर्ज कर जांच की जा रही है। बैंक का सीसीटीवी चेक किया जाएगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!