खेरवाडा की सुन्दरा पंचायत में हुआ विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन : 4 तहसीलों की रैलियां एक जगह पहुंची , हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

विश्व आदिवासी दिवस पर शुक्रवार को जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। वहीं, कई जगह जोश और उत्साह के साथ रैलियां निकाली गई। उदयपुर के खेरवाड़ा की सुंदरा ग्राम पंचायत के खेल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। जिसमें आदिवासी नृत्य के साथ राजस्थानी और फिल्मी सॉन्ग की धुन पर प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।

बड़ी संख्या में आसपास गांव के लोग यहां पहुंचे और उत्साह से भाग लिया। इससे पहले धूमधाम से रैली निकाली गई। जो अलग-अलग गांवों से होकर सुंदरा ग्राम पंचायत पहुंची। जहां सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। सभा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।

रैली ऋषभदेव, खेरवाड़ा, बाबलवाड़ा और नयागांव तहसीलों से अलग-अलग ग्रुपों में रवाना होकर खेरवाड़ा की सुंदरा ग्राम पंचायत पहुंची। रैलियों में डीजे की धुन पर युवा नाचते गाते हुए चल रहे थे। वहीं, कुछ युवा आदिवासी एकता का नारा लगा रहे थे।

 

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!