जीवन में पुण्य का उदय होने पर गो दर्शन का लाभ मिलता है : त्रिवेदी

भारत सरकार के रीजनल इलेक्ट्रिक कारपोरेट एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने किया गौशाला का अवलोकन

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । भिंडर उपखंड अंतर्गत संचालित श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ गौशाला बांसड़ा में गौशाला के पास स्थित जीएसएस का अवलोकन लिए विद्युत विभाग भारत सरकार की टीम का आगमन हुआ।

प्राणी मित्र श्याम चौबीसा आने बताया कि राहुल त्रिवेदी आई ए एस एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रीजनल इलेक्ट्रिक कॉर्पोरेट नई दिल्ली जेएसएस में अवलोकन एवं वृक्षारोपण के बाद में सभी पदाधिकारी का गौशाला में आगमन हुआ सारी व्यवस्थाओं को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुवे त्रिवेदी ने अपनी और से गौ ग्रास के लिए सहयोग राशि भी प्रदान की ।

त्रिवेदी ने अपने उदगार प्रकट किया कि जब जीव पुण्य का उदय होता है तो गौशाला में आकर एक साथ सैकड़ो गौ माताऔ के दर्शन का लाभ प्राप्त होता हैं । गौ माता ने बुलाया इसलिए गौशाला में आगमन हुआ बाकी हमने तो सोचा भी नहीं था कि यहां पास में गौशाला भी है मुझे यहां पर प्रसन्नता आनंद का एहसास हो रहा है । यहां गौ माता की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा रही है सभी को गौ सेवा में आगे आना चाहिए।

भगवान दास xen द्वारा गौशाला संचालक की गो सेवा एवं समर्पण भाव के बारे में बताने त्रिवेदी ने संस्थापक चौबीसा के द्वारा की जा रही सेवाओं से अभिभूत होकर कहा कि भाग्यशाली जीव को सेवा करने का अवसर प्राप्त होता है।इस भौतिकता के युग में व्यक्ति अपने ही कार्य में इतना व्यस्त हो जाता है की सेवा करना भूल जाता है और निश्चित रूप से चौबीसा भाग्यशाली हैं और मुझे भी आज यहां आकर सेवा करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

गौशाला अध्यक्ष भरत जारोली ने बताया कि इस अवसर पर अंसारी रीजनल आफिस नई दिल्ली, गिरीश जोशी जोनल चीफ इंजीनियर,भगवान दास एक्स ई एन प्रोजेक्ट उदयपुर,घनश्याम दास वैष्णव सहायक अभियंता भिंडर आदि कई अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

गौशाला में आगमन पर गौशाला की ओर से स्वागत अभिनंदन प्राणी मित्र श्याम चौबीसा संस्थापक सचिव,राधेश्याम शर्मा द्वारा किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!