मावली भारत स्काउट गाइड ने किया वृक्षारोपण

मावली,ओमप्रकाश सोनी । राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ मावली के तत्वाधान में स्थानीय संघ स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा में किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी साकरिया खेड़ी श्रीमती दुर्गा नागदा, ग्राम विकास अधिकारी मदन सिंह राठौड़, किशन सिंह राठौड़, नारायण सिंह सुवावत,राजकीय प्राथमिक विद्यालय पावटा प्रधानाध्यापक चतर सिंह राव, योगेश कुमार पालीवाल, फतहलाल डांगी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण की उपादेयता पर विस्तृत चर्चा की। वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर खेल मैदान तथा गांव के अन्य सार्वजनिक जगह पर 301 वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण का कार्य किया गया स्काउट गाइड ने सभी वृक्षों की सुरक्षा तथा सर संभाल संभल का जिम्मा अलग-अलग टोली बनाकर लिया। स्थानीय संघ सचिव राजवीर सिंह ने बताया कि वृक्षारोपण के दौरान पीपल, आम ,बरगद, जामुन, इमली,आंवला, कनजी आदि फलदार तथा छायादार वर्षों के पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान पन्नालाल रेगर कैलाश कुमावत, महेंद्र कुमार रामूराम जाखड़, पंखीलाल मीणा,रोहित कुमार, कुलदीप प्रजापत, रजत प्रकाश सिंह, कमलेश मीणा,छोटेलाल मीणा,नीलम चौहान, संगीता कुमारी संतोष बुनकर कविता कुमारी,नीतू कुमारी सहित क्षेत्र के अन्य स्काउटर तथा गाइडर उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!