यूरिया खाद की उपलब्धता पुरी कराने की मांग का ज्ञापन सौंपा

मावली,ओमप्रकाश सोनी । विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मावली विधानसभा में यूरिया खाद की उपलब्धता पुरी कराने हेतु कृषि मंत्री राजस्थान सरकार के नाम उपखंड मुख्यालय पर तहसीलदार रमेश चंद्र बढेरा को ज्ञापन सौंपा ।

ज्ञापन में बताया कि मावली विधानसभा के किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल रहा हे,उन्हें खरीफ की फसल को तैयार करने के लिए खाद की अति आवश्यकता है,किसान घर से खाद लेने के लिए निकलते हे,उन्हें खाद न तो सहकारी समिति में मिल रहा है, न ही खाद विक्रेताओं के पास मिल रहा है,निराश व परेशान होकर घर पर लौट रहे हे। कोंग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की सहकारी समितियों व खाद विक्रेताओं के पास खाद पहुचावे,जिससे क्षेत्र के किसान खाद लेकर अपनी खरीफ की फसल बचा सके,

क्षेत्र के किसानों ने बुवाई में बहुत पैसा, श्रम व समय लगाया है।इस दौरान मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू,देहात जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक वैष्णव,मावली नगर कांग्रेस अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष मांगीलाल टेलर,राजेश मंत्री,रविशंकर घावरी,गफ्फार मोहम्मद,नारायण पालीवाल ,दलपत खटवड़ आदि उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!