यूथ कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन : सड़क पर कचरा होने पर ‘धन्यवाद नगर निगम’ लिखा

उदयपुर शहर में जहां-जहां कचरे का ढेर लग रहा है और क्षेत्रवासियों के बताने के बाद भी सफाई नहीं हो रही है, वहां पर नगर निगम का ध्यान आकर्षित करने के लिए यूथ कांग्रेस ने एक अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत ऐसी जगहों पर ‘धन्यवाद नगर निगम’ लिख रहे है।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव सिद्धार्थ सोनी के साथ कार्यकर्ता ये अनूठा प्रदर्शन इन दिनों लेकसिटी में कर रहे है। सोनी ने बताया- नगर निगम में जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। जनता अपने घर, मोहल्ले और सड़कों पर कचरा हटाने के लिए शिकायत करती हैं, उसके बाद भी सुनवाई नहीं होती है। हम ऐसे गंदगी वाले स्थान को देखकर नगर निगम को बता भी रहे है।

उन्होंने बताया कि कई ऐसे स्थान है, जहां से नगर निगम के जिम्मेदार गुजरते है लेकिन उनको वहां पड़ी गंदगी को हटाने के लिए कोई जतन करते नहीं देखा गया। वे बताते है कि इसके अलावा जहां पर सड़कें टूटी है, गड्ढे पड़े है उनको लेकर भी इस तरह के आंदोलन से ही निगम की नींद उड़ाने का प्रयास कर रहे है।

सोनी ने बताया- स्वच्छता सर्वेक्षण में उदयपुर का पायदान खिसकता जा रहा है और ऐसी तस्वीरों से जनता भी परेशान और शहर से भी मैसेज गलत जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम को जगाने के लिए वे कार्यकर्ताओं के साथ ऐसी जगह जनता के साथ खड़े है।

वे बोले कि- ऐसी जगहों से कचरा नहीं हटेगा, तब तक यह प्रदर्शन चलता रहेगा। इस अभियान में अभिजीत सिंह खिंची, आदित्य शर्मा, प्रतीक जेठी, विजय खंडेलवाल आदि शामिल है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!