हमें केवल भारत माता की जय चाहिए – डॉ शंकर लाल

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की संभाग स्तरीय बैठक संपन्न

उदयपुर,कन्हैयालाल मेनारिया । सांवलिया जी ,रविवार.राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उदयपुर संभाग की संभाग स्तरीय बैठक राउमावि मंडफिया सांवलिया जी में  कैलाश चंद्र सुथार प्रदेश उपाध्यक्ष उदयपुर मंडल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में मुख्य वक्ता  डॉ शंकर लाल  प्रांत कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चित्तौड़ प्रांत ,मुख्य अतिथि सुशीला जाट प्रदेश सह संगठन मंत्री महिला, विशिष्ट अतिथि नटवर लाल पांचाल प्रदेश संयोजक सेवानिवृत प्रकोष्ठ,राजेश्वर त्रिपाठी प्रदेश संयोजक शैक्षिक प्रकोष्ठ रहे।संभाग संयुक्त मंत्री रमेश चंद्र पुरोहित ने बताया कि मुख्य वक्ता डॉ शंकर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन में हमेशा नेतृत्वकर्ता को अपने सहयोगी कार्यकर्ता को साथ लेकर चलना चाहिए।इससे संगठन की संगठित शक्ति का प्रकटीकरण होता है।साथ ही संगठन में व्यक्तिगत संपर्क से कार्यकर्ताओं की संभाल आवश्यक है।संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक कार्य को करने के लिए हम तैयार रहे ऐसा समर्पण चाहिए।हम एक विचार के लिए कार्य कर रहे हैं।हमें केवल भारत माता की जय चाहिए।हमें अहंकार से बचना और कार्यकर्ता की उपेक्षा से बचना चाहिए।संगठन में समर्पण का भाव जागरण कर समय, अहम का त्याग करना होगा।यह समय शताब्दी वर्ष का है और शताब्दी वर्ष में अधिक समय देने वाले कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क कर तैयार करना हमारा कर्तव्य है।आने वाले समय में कई युगानुकुल परिवर्तन समय के साथ हो रहा है ऐसे में हमारे कार्यकर्ता आगे आएंगे तभी राष्ट्र और संस्कृति का सरंक्षण संभव है।भारत माता को सपेरों का ,भिखारियों का देश कहने वालो को जवाब देने के लिए हमें कठिन परिश्रम के साथ अपना सर्वस्व समर्पण करना है।आज पंच परिवर्तन से समाज परिवर्तन का मंत्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दिया है।पंच परिवर्तन से हमारी आने वाली पीढ़ी को जागरूक करना होगा ।आज शिक्षक के रूप में भी गुरु के गुरुत्व को बढ़ाने की आवश्यकता है।आज हमे पाश्चात्य संस्कृति का परित्याग कर संस्कृति का सरंक्षण करना है।परिवार प्रबोधन आज के संदर्भ में आवश्यक है।हमें जन्मदिन भी भारतीय पद्धति से मनाना है।तमसो मा ज्योतिर्गमय के भाव से जन्मदिन मनाएं,पाश्चात्य संस्कृति के अनुसार मोमबत्ती बुझाकर अंधकार की ओर जाना हमारी संस्कृति नहीं सिखाती।सुसंस्कारित नागरिक तैयार कर भारत के गौरव को पुनर्स्थापित करने के लिए प्रयास करना है।सामाजिक समरसता स्थापित करना हमारी जिम्मेदारी है।हमें पर्यावरण संरक्षण,स्व का जागरण,नागरिक कर्तव्य अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है।

समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हुए संगठन के अनुशासन को अपनाना है।अनुशासन की गांठ से सबको साथ रखना समर्पण भाव से कार्य कर संगठन को नई ऊंचाई पर पहुंचा सकते हैं।मुख्य अतिथि सुशीला जाट ने कहा कि सदस्यता संगठन की रीढ़ होती है और संगठन को दृढ़ता प्रदान करने का प्रमुख आयाम भी है।राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने पहली बार मात्र दो सप्ताह में ही दो लाख से ज्यादा की ऐतिहासिक सदस्यता की उपलब्धि हासिल की है।कैलाश चंद्र सुथार प्रदेश उपाध्यक्ष उदयपुर मंडल ने कहा इस वर्ष उदयपुर संभाग की सदस्यता 36000 से अधिक रही और राजस्थान में सर्वाधिक सदस्यता वाला संभाग है।सदस्यता अभियान के शुरुआत में इस वर्ष मात्र 7 दिन में 150000 से अधिक की सदस्यता प्रदेश की हुई जो ऐतिहासिक उपलब्धि है।सभी कार्यकर्ता कम से कम 5 पेड़ लगाकर वर्षभर देखभाल करें और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे।चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत ने स्वागत उद्बोधन दिया।संभाग संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत ने आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में मंच संचालन रमेश चंद्र पुरोहित संभाग संयुक्त मंत्री ने किया।बैठक में जसवंत सिंह पंवार सदस्य प्रदेश शैक्षिक प्रकोष्ठ,सुषमा विश्नोई सदस्य प्रदेश महिला प्रकोष्ठ,पवन शेखावत सदस्य प्रदेश महिला कार्य प्रकोष्ठ,पूरण मल लौहार सदस्य प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ और संभाग मीडिया प्रभारी,उमा रांका संभाग संयुक्त मंत्री महिला,मंजू कुमावत संभाग महिला संगठन मंत्री,तेज बहादुर सिंह और कैलाश चंद्र मीणा विभाग संगठन मंत्री, डॉ हीरा लाल लोहार पूर्व प्रदेश सह संयोजक शैक्षिक प्रकोष्ठ,जिला अध्यक्ष के रूप में पुष्पेंद्र सिंह झाला उदयपुर,राम प्रसाद भीलवाड़ा,शंकर लाल माली जिला संयोजक राजसमंद,जिला मंत्री राम लक्ष्मण त्रिपाठी चित्तौड़गढ़,सुरेश चंद्र बड़वा भीलवाड़ा,वगत लाल शर्मा उदयपुर,कोषाध्यक्ष बनवारी लाल काबरा भीलवाड़ा, नरबदा शंकर पुष्करणा चित्तौड़गढ़,मंगल कुमार जैन उदयपुर,कौशल्या पालीवाल जिला महिला मंत्री भीलवाड़ा,रविन्द्र सिंह शिशोदिया निंबाहेड़ा,भदेसर से सुनील कुमार भारद्वाज उपशाखा अध्यक्ष,तेजकरण शर्मा ,प्रमिला,शंकर लाल भांभी मंत्री,दिनेश कुमार ,राहुल कुमार,रवि कुमार,राकेश कुमार,धर्मेंद्र सिंह सहित पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!